Deoghar Airport - देवघर से बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट 1 जून से, इतना होगा किराया और ये रहेगी टाइमिंग

आरसी सिन्हा, देवघर। एक जून को देवघर एयरपोर्ट दक्षिण भारत से सीधा जुड़ जाएगा। देवघर से बेंगलुरु की सीधी फ्लाइट ने चेन्नई को जोड़ दिया है। एक जून को पहली कॉमर्शियल फ्लाइट दिन के 12:40 बजे पर देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। संयोग देखिए उस दिन देवघर मे

4 1 10
Read Time5 Minute, 17 Second

आरसी सिन्हा, देवघर। एक जून को देवघर एयरपोर्ट दक्षिण भारत से सीधा जुड़ जाएगा। देवघर से बेंगलुरु की सीधी फ्लाइट ने चेन्नई को जोड़ दिया है। एक जून को पहली कॉमर्शियल फ्लाइट दिन के 12:40 बजे पर देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। संयोग देखिए उस दिन देवघर में मतदान होगा। अब कोई भी नौजवान जो दक्षिण भारत के किसी शहर में अथवा बेंगलुरु में नौकरी कर रहे हैं और यहां के वोटर हैं तो देवघर आकर वोट कर सकते हैं।

loksabha election banner

देवघर से बेंगलुरु जाने के बाद वहां से दक्षिण भारत की विमान सेवा की कनेक्टिंग फ्लाइट है। यहां तक कि विदेश जाने के लिए भी सीधी विमान सेवा है। मालदीव, बाली, थाईलैंड के फुकेट, पोर्ट ब्लेयर जा सकते हैं। अभी देवघर से विदेश जाने के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट वाया दिल्ली थी। बेंगलुरु जाने वाले कोलकाता जाते थे और वहां से यह सुविधा ले रहे थे।

एक जून से उनकी यह असुविधा दूर हो जाएगी। इंडिगो के सूत्रों की मानें तो देवघर से बेंगलुरु का किराया साढ़े छह हजार होगा। देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली के बाद यह दूसरी कॉमर्शियल सर्विस हो जाएगी। एयर बस 186 सीट की होगी। सप्ताह में यह तीन दिन चलेगी।

अर्थव्यवस्था को देगा मजबूती

भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले पांच साल में दुनिया के टॉप थ्री में आ जाएगी। ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरोसा दिलाया है। वह भरोसा इसलिए कि भारत उस रास्ते पर तेजी से चल रहा है। इसमें लोकल फार वोकल, छोटे शहर को बड़े शहर से जोड़ने की मुहिम। विकास के इस दौड़ में आज समय का बड़ा महत्व है।

उस महत्व को पूरा करने का काम बेहतर कम्युनिकेशन सिस्टम पूरा करता है। उसमें एक एयरपोर्ट है। देवघर एयरपोर्ट पर विमान के परिचालन की लगभग सारी तकनीकी सुविधा उपलब्ध हो गई है। दिन-रात विमान की सेवा। रन वे के दोनों छोर से विमान की लैंडिंग और टेक ऑफ।

आईएलएस सिस्टम लागू हो गया। इंस्ट्रूमेंट से गाइड होकर पायलट विमान की लैंडिंग करेगा तो बड़ा ऐसे में यह बदलाव विमान के परिचालन को लेकर देवघर एयरपोर्ट पर हुआ है। यहां 12 जुलाई 2022 से यात्री विमान सेवा शुरू हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शुभारंभ किया था। एक अप्रैल से देवघर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा बहाल हुई तो 18 अप्रैल से आईएलएस की सुविधा मिली।

सप्ताह में तीन दिन बेंगलुरु की फ्लाइट

देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली, कोलकाता की हर दिन सीधी फ्लाइट है। अब सप्ताह में तीन दिन बेंगलुरु की सीधी विमान सेवा होने वाली है। एक जून से 186 सीट वाली यह विमान सेवा मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को होगी।

दूसरी तरफ रांची और पटना के लिए हर एक दिन के अंतराल पर एटीआर का परिचालन हो रहा है। अब मुंबई का इंतजार है। अब इंडिगो के अलावा कई कंपनियां जुलाई के बाद आएंगी। देवघर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सुविधा, आईएलएस की सुविधा। बेंगलुरु की फ्लाइट शुरू कराने के लिए सांसद डॉ. निशिकांत दुबे लगातार प्रयास कर रहे थे।

नौकरीपेशा युवाओं को होगा फायदा

तीर्थनगरी होने के नाते तीर्थयात्रियों को फायदा होगा। अब बेंगलुरु की फ्लाइट से युवा वर्ग को ज्यादा फायदा होगा। कारण कि आईटी सेक्टर का पूरा सेटअप बेंगलुरु में है। संताल परगना और अंग प्रदेश के हजारों बच्चे बेंगलुरु में इंजीनियरिंग की नौकरी करते हैं।

उनको अपने घर आने में सुविधा होगी। प्राइवेट नौकरी में छुट्टी कम होती हैं। ऐसे में अपने माता-पिता से मिलने की मजबूरी दूर होगी। कल तक संताल और अंग प्रदेश के लिए रेल ही एकमात्र साधन था।

अब संताल परगना के छह जिले के अलावा धनबाद, गिरिडीह, बिहार का भागलपुर, बांका, जमुई के लोग भी देवघर एयरपोर्ट से अपनी यात्रा कर रहे हैं।

देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने की तमन्ना रखने वालों को तो सहूलियत हुई ही है। इसके साथ ही जैन तीर्थ का केंद्र पारसनाथ आने वाले लोगों को भी सुविधा मिली है। जैसे-जैसे एयरपोर्ट पर विमान की संख्या बढ़ेगी देवघर का अर्थतंत्र भी मजबूत होता जाएगा।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देश पर डीजीसीए ने देवघर एयरपोर्ट को सभी तरह का टेक्निकल क्लियरेंस दे दिया है। आईएलएस की सुविधा बहाल हो गई है। बेंगलुरु की फ्लाइट से लोगों को बहुत फायदा होगा। फ्लाइट की संख्या भी बढ़ेगी। - निशिकांत दुबे, सांसद

यह भी पढ़ें

ABHA Card बनवाने में नंबर वन रांची, खूंटी में बनवाए गए सबसे कम कार्ड; फायदे जान फटाफट ऐसे करें ऑनलाइन अप्‍लाई

Jharkhand Weather : रांची में पहली बार पारा 41 डिग्री के पार, क्‍या चुनाव से पहले मिलेगी राहत? IMD ने सुनाई खुशखबरी

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Punjab News: सुखपाल खैहरा के बयान ने लिया राजनीतिक रंग, सीएम भगवंत मान ने रोड शो के दौरान पूछे तीखे सवाल

जतिंदर कुमार,जैतो। (Punjab Politcs Hindi News) खैहरा द्वारा बाहरी सूबों से आकर यहां मेहनत करने वाले लोगों के खिलाफ जो बोला जा रहा है वह उसकी छोटी सोच को दर्शाता है। हमें ऐसी छोटी सोच वाले लोगों से दूर रहना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bha

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now